आपने ये बाइक्स खरीदी हैं तो तुरंत वापस ले जाएं शोरूम!
(India) कंपनी ने इन बाइक्स के फ्रंट ब्रेक मास्टर सिलेंडर में खराबी बताई है। इसके चलते इन बाइक्स की सवारी करते समय हादसा हो सकता है। हार्ले डेविडसन इंडिया ने ऎलान किया है कि 2012 में बनी डायना और सॉफ्टेल फेमिली की बाइक्स में यह समस्या पाई गई है। इसके चलते इन बाइक्स को रिकॉल किया जा रहा है। हार्ले के भारत में स्थित सभी डीलरशिप्स इन बाइक्स का रिकॉल किया जा रहा है। आपको बता दें कि हार्ले की डायना फेमिली बाइक्स में- 1. स्ट्रीट बॉब, फेट बॉब, सुपर ग्लाइड कस्टम तथा लॉ राइड बाइक्स आती है। जबकि सॉफ्टेल फेमिली में- 1. फेट ब्वॉय, 2. हेरिटेज सॉफ्टेल क्लासिक, 3. फेट ब्वॉय स्पेशल तथा 4. ब्रेकआउट बाइक्स आती है।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।