इस फोन में आगे ही नहीं, पीछे की तरफ से भी होते हैं सारे काम!
(India) कंपनी ने अपनी शुरूआत अनोखे बजट स्मार्टफोन वेरिको यूनिशेप 5वी3 से की है। भारत में इसे 8990 रूपए की कीमत में उतारा गया है तथा जल्द ही ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल स्नैपडील के तहत बिक्री के लिए जारी किया जा रहा है। इस फोन की सबसे खास बात इसमें दिया गया बैक टच फीचर है। इस फोन में यूजर इसके डिस्पले पर दिखने वाली किसी भी चीज को पीछे दिए गए इस बैक टच फीचर के तहत स्क्रॉल, टेप करने समेत फोटो खींचे जा सकते हैं। इन कार्यो के लिए इस फोन की डिस्पले स्क्रीन पर टच करने की जरूरत नही होगी। वेरिको यूनिशेप 5वी3 स्मार्टफोन में दो सिम लगती है। यह एंड्रॉयड 4.2 जेलीबीन ओएस पर काम करता है। कंपनी ने इसमें 5 इंच की क्यूएचडी डिस्पले स्क्रीन दी है जो इसे एक फेबलेट भी बनाती है। बेहतर परफोर्मेश के लिए इसमें 1.3 गीगाहर्त्ज कॉर्टेक्स ए7 क्वॉडकोर प्रोसेसर तथा 1जीबी रैम दिए गए हैं। कंपनी ने इस फोन में 2100 एमएएच की बैटरी दी है वेरिको यूनिशेप 5वी3 बजट रेंज में शानदार कैमरा चाहने वालों के लिए भी एक आदर्श विकल्प है। कंपनी ने इसमें 13 मेगापिक्सल कैमरा पीछे की तरफ तथा 5 मेगापिक्सल कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ आगे की तरफ दिया है। इसमें 4 जीबी इंटरनल मेमोरी तथा 64 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड लगता है।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।