नैनो को एडवांस फीचर से लैस कार के रूप में लांच कर रही है टाटा मोटर्स
(India)

भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स आज नैनो का नया एडवांस मॉडल जेन एक्स लान्च करने जा रही है। लेकिन क्या जेन एक्स टाटा मोटर्स की उम्मीदों पर खरी उतर पाएगी। भारतीय बाजार में नैनो के साथ दुनिया की सबसे सस्ती कार के टैग के साथ जुड़ा होने के कारण वह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। लेकिन अब कंपनी ने अपनी पिछली गलतियों से सबक लेते हुए सबसे सस्ती कार की बजाए नैनो को एडवांस फीचर से लैस कार के रूप में आज लान्च कर रही है। नए नैनो की कीमत 2.25 लाख से 2.99 लाख रुपए के बीच होगी जो वेरिएंट्स पर डिपेंड करेगी। नैनो जेन एक्स को स्मार्ट सिटी कार भी कहा जा रहा है। इसके 21 वेरिएंट लॉन्च किए जा रहे हैं। इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और ब्लूटूथ जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं। नैनो जेनेक्स के साथ ही कार बाजार में कॉम्पिटीशन का नया दौर शुरू हो सकता है। मारुति की आल्टो और ह्युंडई की इयॉन पहले ही इस सेगमेंट में बड़े खिलाड़ी के तौर पर मौजूद हैं। एक आंकड़े के मुताबिक हर महीने करीब 15000 कार ये दोनों ब्रांड बेचते हैं।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।