जदयू और राजद ने अमित शाह के दावे को झुठलाया
(India)
नरेंद्र मोदी के देश के प्रथम ओबीसी प्रधानमंत्री होने के बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के दावे का जेडीयू ने खंडन करते हुए आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी की प्रधानमंत्री को जातीय नेता के तौर पर बेचने की कोशिश पर सवाल उठाया. आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने भी इस दावे का खंडन किया है. जेडीयू के महासचिव केसी त्यागी ने शनिवार को कहा कि देश को प्रथम ओबीसी प्रधानमंत्री देने का अमित शाह का दावा गलत है. इस पद पर रह चुके चैधरी चरण सिंह और एचडी देवेगौडा भी ओबीसी समुदाय से आते हैं. शाह ने शुक्रवार को बिहार विधान परिषद में बीजेपी की जीत का जिक्र करते हुए कहा था कि जनता परिवार फुस्स पटाखा साबित हुआ है. ओबीसी वोटरों तक पहुंच बनाने के लिए उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने पहला ओबीसी प्रधानमंत्री दिया और अधिकतर मुख्यमंत्री इसी समुदाय के हैं. त्यागी ने बीजेपी पर प्रहार करते हुए प्रधानमंत्री को जातीय नेता बनाने की कोशिश करने का आरोप लगाया और कहा कि गुजरात में वह हिंदू हृदय सम्राट के तौर पर जाने जाते थे.

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।