अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया गुरुवार को 30 पैसे की जोरदार गिरावट के साथ अपने रिकार्ड निचले स्तर 68.86 प्रति डालर पर आ गया। विदेशी पूंजी की सतत निकासी से रुपया प्रभावित हुआ। अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा संरक्षणवादी उपाय किए जाने की संभावना के बीच निवेशकों में डॉलर का आकर्षण बढ़ रहा है। नोटबंदी की वजह से भी निवेशक सतर्क बने हुए हैं। अमेरिकी प्रतिभूतियों पर प्राप्तियां बढ़ने से भी रुपये पर असर हुआ। इसके अलावा इस समय डॉलर ज्यादातर विदेशी बाजार में अन्य मुद्राओं की तुलना में ऊपर चल रहा है। इससे पहले 28 अगस्त, 2013 को रपये ने अपने दिन के सर्वकालिक निचले स्तर 68.85 को छुआ था और यह 68.80 प्रति डालर पर बंद हुआ
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।