नोटबंदी के कारण सोने के दाम गिरे
(India)
नोटबंदी के फैसले का सर्राफा बाजार पर तगड़ा असर देखने को मिल रहा है। पिछले 7 कारोबारी दिनों के आंकड़ें देखें तो सोने की कीमत में 1,400 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखी गई है। चांदी के दाम भी करीब 22,000 रुपए किलो तक गिर गए हैं। सर्राफा बाजार को बड़ा नुकसान नोटबंदी के बाद से कारोबार बंद रखने की वजह से भी उठाना पड़ा। नोटबंदी से पहले 7 नवंबर को सोना 30,850 रुपए प्रति 10 ग्राम तथा चांदी 43,600 रुपए प्रति किलो थी। अगले दिन चांदी बढ़कर 43,850 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई, जबकि सोना 31,750 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। 8 नवंबर की शाम को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500, 1000 रुपए के नोट बंद करने का ऐलान किया तो सर्राफा बाजार को तगड़ा झटका लगा। अगले दिन (9 नवंबर) को सोना 31,150 रुपए प्रति 10 ग्राम तथा चांदी 45,000 रुपए प्रति किलो रही। इसके बाद 10 नवंबर को चांदी की कीमत में गिरावट देखी गई। चांदी 44,700 रुपए प्रति किलो तथा सोना 29,400 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ। नोटबंदी के बाद 10 नवंबर को सर्राफा व्यापारियों पर आयकर विभाग के सर्वे के विरोध में आभूषण विक्रेताओं के प्रतिष्ठान 27 नवंबर तक बंद रहे। नोटबंदी के बीच सर्राफा व्यापारियों द्वारा कथित रूप से गैरकानूनी ढंग से मुनाफा कमाने और कर अपवंचना की रिपोर्टों के बाद आयकर विभाग ने 10 नवंबर को उनके खिलाफ सर्वे अभियान चलाया था। इसी के विरोध में सर्राफा कारोबारियों ने दुकानें बंद कर दीं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।