मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए केंद्र सरकार के काम का लेखा-जोखा पेश किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार वाली व्यवस्था खत्म की जिससे दुनिया में भारतीय अर्थव्यवस्था की साख मजबूत हुई। राज्यों में अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। जीडीपी के आंकड़ों पर बोलते हुए वित्त मंत्री बोले की भारत पर वैश्विक मंदी का असर दिखा है। साथ ही 3 में से 2 साल मानसून खराब गया था। जेटली ने वृद्धि दर पर नोटबंदी के प्रभाव पर कहा, “वित्त वर्ष 2016-17 की चैथी तिमाही में वृद्धि दर में गिरावट के लिए मिले-जुले कारण जिम्मेदार।” जेटली ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा नवंबर 2016 में उठाए गए नोटबंदी के कदम के तीन विशिष्ट लाभ रहे हैं। उन्होंने कहा,”नोटबंदी से तीन प्रमुख लाभ हुए हैं। पहला, डिजिटिलीकरण की तरफ रूझान बढ़ा है। करदाताओं की संख्या बढ़ी है और एक संदेश गया है कि अब नकदी में कारोबार करना आसान नहीं है।”
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।