आपके हाथो में 5जी मोबाइल जल्द, इन कंपनियों ने शुरू किया काम
(DELHI, DELHI) 4जी मोबाइल आने के बाद 3जी मोबाइल और नेटवर्क धीमा नजर आने लगा। अब बहुत जल्द 5जी मोबाइल बाजार में दस्तक दे सकता है। इसमें कई खास फीचर्स होंगे जो 4जी में अभी आपको नहीं मिल रहे। दुनिया की कई मोबाइल कंपनियां टेलीकॉम ऑपरेटर इसपर काम कर रहे हैं।
एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया की दिग्गज मोबाइल ऑपरेटर एटीएंडटी वेरिजोन और टी-मोबाइल ने 5जी उपकरणों पर काम शुरू कर दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह कंपनियां वर्ष 2019 में 5जी उपकरण बाजार में पेश करने की तैयारी में हैं।
दुनिया की दिग्गज स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल सैमसंग मे भी इस साल 5जी मोबाइल टेक्नोलॉजी पर काम करना शुरू कर दिया है। हालांकि उसके उत्पाद बाजार में कम आएंगे इसकी जानकारी अभी कंपनी ने नहीं दी है। सैमसंग के अलावा नोकिया इंटेल और हुवावेई जैसी कंपनियां भी 5जी मोबाइल की तैयारी में हैं।
इस टेक्नोलॉजी को लेकर अभी कोई मानक तय नहीं है। लेकिन इसके बावजूद टेलीकॉम कंपनियां उपभोक्ताओं को लुभाने वाली कुछ खास 5जी टेक्नोलॉजी को मानक के रूप में रखते हुए आगे बढ़ रही हैं। इसके तहत न्यूनतम 100 एमबीपीएस स्पीड देने की तैयारी है। साथ ही कंपनियां ऐसी टेक्नोलॉजी पर काम कर रही हैं जिसके जरिये 5जी में कम बैटरी खपत हो। विशेषज्ञों का मानना है कि 5जी में 4जी के मुकाबले कनेक्टिविटी ज्यादा बेहतर होगी।

Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।