मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एयर एशिया जिन सात शहरों में ये ऑफर दे रही है उसमें बेंगलुरू हैदराबाद कोच्चि कोलकाता नई दिल्ली पुणे रांची शामिल हैं।
कंपनी की ओर से जारी एक बयान में बताया गया है कि यात्री सोमवार से 21 जनवरी तक इस ऑफर के तहत टिकट बुक करा सकते हैं। वहीं 15 जनवरी से 31 जनवरी तक यात्रा कर सकते हैं।
इसके अलावा एयर एशिया ने विदेश की फ्लाइट्स पर भी कई ऑफर्स पेश किए हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी के इंटरनेशनल फ्लाइट्स की बेस कीमतें 1499 रुपये से शुरू हो रही हैं। इसके तहत बाली बैंकॉक कुआलालंपुर सिडनी ऑकलैंड सिंगापुर जैसे शहरों की यात्रा की जा सकती है।
Digital Desk: Firoz Khan
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।