दिल्ली में बारिश के बाद  भी नहीं मिली प्रदूषण से राहत, अभी भी 'गंभीर' स्तर पर है हवा की गुणवत्ता
(DELHI, DELHI) दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में रविवार सुबह हल्की बारिश हुई। हालांकि, हल्की बारिश के बाद भी प्रदूषण से कोई राहत नहीं मिली है। प्रदूषण का स्तर दिल्ली-एनसीआर में 'गंभीर श्रेणी' में बना हुआ है।
दिल्ली के बवाना इलाके में सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स 492, आईटीओ क्रॉसिंग 487 और अशोक विहार में 482 रहा। इसके अलावा गाजियाबाद के इंदिरापुरम में 482 और वसुंधरा में 486 एक्यूआई रहा।एक्यूआई 0-50 के बीच 'अच्छा, 51-100 के बीच 'संतोषजनक, 101-200 के बीच 'मध्यम, 201-300 के बीच 'खराब, 301-400 के बीच 'अत्यंत खराब, 401-500 के बीच 'गंभीर और 500 के पार 'बेहद गंभीर एवं आपात माना जाता है।
वहीं, इससे पहले केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई शनिवार रात आठ बजे क्रमश: 455, 432 और 429 दर्ज किया गया था। शुक्रवार शाम चार बजे गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई 496 था।

अधिकारियों ने उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करते हुए 34 लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पांच रीयल इस्टेट कंपनियों के निर्माण स्थलों से एक निदेशक तथा तीन इंजीनियरों की गिरफ्तारी शामिल है।

Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।