Maruti Suzuki की गाड़ी  S-Presso CNG में भी  हुई लॉन्च, जानें कीमत और माइलेज
(India) नई दिल्ली।
Maruti Suzuki ने अपनी बहुप्रतीक्षित कार S-Presso CNG लॉन्च कर दी। Maruti Suzuki S-Presso CNG को ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था, तभी से इस कार का इंतजार हो रहा था। Maruti S-Presso S-CNG की शुरुआती कीमत 4.84 लाख रुपये है। Maruti ने अपनी इस नई CNG कार को चार वेरियंट- LXi, LXi(O), VXi और VXi(O) में बाजार में उतारा है।

Maruti S-Presso CNG के LXi वेरियंट की कीमत 4.84 लाख, LXi(O) की 4.90 लाख, VXi की 5.08 लाख और VXi(O) की कीमत 5.14 लाख रुपये है।

मारुति सुजुकी एस-प्रेसो में 1.0-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। सीएनजी वेरियंट में कार में फैक्टी फिटेड सीएनजी किट दी गई है। पेट्रोल वर्जन में यह इंजन 67hp की पावर और 90Nm टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, सीएनजी मोड पर यह इंजन 58hp की पावर और 78Nm टॉर्क जेनरेट करता है। एस-प्रेसो के सीएनजी मॉडल में सिर्फ 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स दिया गया है। S-Presso CNG में फैक्ट्री फिटेड किट के अलावा कोई बदलाव नहीं हुआ है, यानी इसमें वेरियंट के आधार पर पेट्रोल मॉडल वाले फीचर्स मिलेंगे। इस माइक्रो-एसयूवी में मिनी-कूपर से प्रेरित सर्कुलर सेंटर कंसोल, स्मार्टप्ले डॉक और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए कार में ड्राइवर साइड एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर्स, स्पीड अलर्ट सिस्टम और चाइल्ड प्रूफ रियर डोर लॉक जैसे फीचर हैं। ऑप्शनल (O) वेरियंट में पैसेंजर साइड एयरबैग भी मिलता है।

Digital Desk: Firoz Khan

CORRECTION:

2020-06-23 14:37:10 2020-06-23 12:52:56 2020-06-23 12:51:41

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।