UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 20,382 पदों पर भर्ती, TGT के 17,735 पदों के लिए आवेदन शुरू
(Lucknow, Lucknow) उत्तर प्रदेश में सरकारी सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक और विद्यालय प्रमुख बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने **कुल 20,382 पदों पर भर्ती के लिए तीन विज्ञापन जारी किए हैं।** इनमें प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) के 17,735 पद, प्रधानाध्यापक के 1,172 पद और प्रधानाचार्य के 1,475 पद शामिल हैं।

आयोग के अनुसार, TGT के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगे, जबकि प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्य पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है।

TGT के 17,735 पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी।

- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 23 नवंबर 2026
- आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि: 26 नवंबर 2026
- प्रस्तावित परीक्षा तिथि: 23 और 24 दिसंबर 2026

हाईस्कूल स्तर के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के 1,172 पदों पर भर्ती होगी। इनमें बालक विद्यालयों के 1,037 और बालिका विद्यालयों के 135 पद शामिल हैं।

- आवेदन शुरू: 23 अक्टूबर 2026
- आवेदन शुल्क की अंतिम तिथि: 22 नवंबर 2026
- आवेदन संशोधन की अंतिम तिथि: 26 नवंबर 2026
- परीक्षा तिथि: 7 जनवरी 2027

इंटरमीडिएट स्तर के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य के 1,475 पदों पर चयन किया जाएगा। इनमें बालक विद्यालयों के 1,318 और बालिका विद्यालयों के 157 पद शामिल हैं।

- आवेदन शुरू: 23 अक्टूबर 2026
- आवेदन शुल्क की अंतिम तिथि: 22 नवंबर 2026
- आवेदन संशोधन की अंतिम तिथि: 26 नवंबर 2026
- परीक्षा तिथि: 7 जनवरी 2027

आयोग ने तीनों भर्तियों के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) अनिवार्य किया है। अभ्यर्थियों को संबंधित पद के लिए आवेदन करने से पहले OTR प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले शैक्षिक योग्यता, पात्रता की शर्तों और अन्य निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें। भर्ती से संबंधित विस्तृत विज्ञापन और निर्देश पुस्तिका आयोग की आधिकारिक वेबसाइट [**https://upessc.up.gov.in/**](https://upessc.up.gov.in/) पर उपलब्ध हैं।

एक नजर में भर्ती का पूरा विवरण

-TGT:17,735 पद
-प्रधानाध्यापक: 1,172 पद
-प्रधानाचार्य: 1,475 पद
-कुल पद: 20,382
-TGT परीक्षा: 23-24 दिसंबर 2026
-प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्य परीक्षा: 7 जनवरी 2027

इन तीन भर्ती विज्ञापनों के माध्यम से माध्यमिक शिक्षा क्षेत्र में कुल 20,382 पदों पर चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर OTR और आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

Digital Desk: Liza Chandel

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।