(India)
मारुति एस-क्रॉस पेट्रोल तीन वेरियंट्स में आएगी, जिनमें Delta, Zeta और Alpha शामिल हैं। एस-क्रॉस के बीएस4 मॉडल (डीजल इंजन मॉडल) में मिलने वाले एंट्री-लेवल वेरियंट Sigma को इसमें बंद कर दिया गया है। बता दें कि अभी तक एस-क्रॉस सिर्फ डीजल इंजन में आती थी, जिसे अब बंद कर दिया गया है। अपडेटेड एस-क्रॉस सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ आएगी। अपडेटेड एस-क्रॉस में बीएस6 कम्प्लायंट 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो मारुति ब्रेजा में दिया गया है। यह इंजन 105bhp की पावर और 138Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ 5-स्पीड मैन्युअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन मिलेंगे। एस-क्रॉस ऑटोमैटिक वेरियंट में सुजुकी का SHVS माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम भी होगा। पेट्रोल इंजन के साथ आने वाली एस-क्रॉस का दाम पहले आने वाले डीजल मॉडल से कुछ ज्यादा होने की उम्मीद है। पेट्रोल मॉडल की कीमत 9 लाख रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है।
Digital Desk: Firoz Khan
CORRECTION:
2020-07-15 13:05:50
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।