24 घंटे लगेगा कोरोना का टीका, दिन हो या रात, निजी अस्पतालों में अपनी सुविधा के हिसाब से लगवाएं
(India) देश में अबतक डेढ़ करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है. सरकार ने अब कोरोना का टीका लगवाने के लिए वक्त की बंदिश खत्म कर दी है. जनता दिन हो रात किसी भी वक्त निजी अस्पताल में जाकर कोरोना का टीका लगवा सकती है. ये जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने ट्वीट कर दी है.
स्वास्थ्य मंत्री ने अखबार की एक कटिंग शेयर करते हुए ट्वीट में लिखा, 'सरकार ने टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए समय की बाध्यता खत्म कर दी है. देश के नागरिक अब 24x7 अपनी सुविधानुसार टीका लगवा सकते हैं. पीएम मोदी जी देश के नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ-साथ उनके समय की कीमत बखूबी समझते हैं.'

Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।