अमेजन के खिलाफ घूस देने के आरोपों की जांच करेगी सरकार
(India) नई दिल्ली.अमेजन के लिए भारत में काम करने वाले वकीलों पर अधिकारियों को रिश्वत देने का आरोप लगा है,सरकार उसकी जांच करेगी।अधिकारियों का कहना है कि रिश्वत दिए जाने की घटना किस समय की है, यह जानकारी दिग्गज अमेरिकी रिटेलर से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट में नहीं है। लेकिन भ्रष्टाचार को लेकर सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' पॉलिसी है। उधर,अमेजन ने करप्शन के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के तहत जांच शुरू कर दी है।सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, 'अमेजन ने लीगल फीस के तौर पर दो साल में लगभग 8,500 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। यह सोचने का समय आ गया है कि पैसा जा कहां रहा है। लगता है कि पूरा सिस्टम रिश्वतखोरी पर चल रहा है। यह कारोबार करने का अच्छा तरीका नहीं है।' उन्होंने यह बात अमेजन की कुछ कंपनियों के पब्लिक एकाउंट का हवाला देते हुए कही है। जानकारी के लिए बताया जा है कि कंपनी ने अपने सीनियर कॉर्पोरेट वकील को छुट्टी पर भेज दिया है।

edited by-kritika nayan singh

Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।