पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है,देशभर में एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए
(India)

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है,,, देशभर में एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए,, दिल्ली में पेट्रोल पहली बार 110 रुपये प्रति लीटर के नजदीक पहुंच गया,,, बता दे पेट्रोल 35 पैसे और डीजल 35 पैसे महंगा हुआ है,,, दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत अब 109.69 रुपये और डीजल 98.42 रुपए प्रति लीटर हो गया है,,, मुंबई में पेट्रोल की कीमत 115.50 रुपये और डीजल की कीमत 106.62 रुपये प्रति लीटर है. वहीं राजस्थान में पेट्रोल 117 रुपए और डीजल 108 रुपए के पार पहुंच गया।

वहीं मुंबई में पेट्रोल के दाम बढ़कर 115.50 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल 106.62 रुपये प्रति लीटर हो गए है. एक और महानगर कोलकाता में पेट्रोल के दाम अब 110.15 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल 101.56 रुपये प्रति लीटर है. इसके अलावा चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल के भाव 106.35 रुपये और डीज़ल के दाम 102.59 रुपये प्रति लीटर हो गए है.

Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।