दिसंबर में 12 दिनों के लिए बंद रहेंगे बैंक, फटाफट निपटा लें अपने सभी जरूरी काम
(India) अगर आपका दिसंबर के महीने में इन बैंकों में कोई काम है या आप इस महीने बैंक से जरुरी कोई काम करना चाहते हैं तो आपके लिए यह खबर महत्‍वपूर्ण होने वाली है। कुछ दिनों बाद साल का आखिरी महीना दिसंबर शुरू हो जाएगा और इस माह में बैंकों में कई छुट्टियां होने वाली है. आरबीआई की गाइडलाइंस के मुताबिक, रविवार के अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं. यहां दिसंबर महीने की आरबीआई की सूची के साथ यह भी बताया जा रहा है कि किस दिन बैंक किस राज्य में बंद रहेंगे और कहां खुले रहेंगे.

दिसंबर 2021 में बैंकों की छुट्टियां

3 दिसंबर – फेस्ट ऑफ सेंट फ्रांसिस जेवियर (पणजी में बैंक बंद)
5 दिसंबर – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
11 दिसंबर – शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार)
12 दिसंबर – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
18 दिसंबर – यू सो सो थाम की डेथ एनिवर्सरी (शिलॉन्ग में बैंक बंद)
19 दिसंबर – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
24 दिसंबर – क्रिसमस फेस्टिवल (आइज़ोल में बैंक बंद)
25 दिसंबर – क्रिसमस (बेंगलुरु और भुवनेश्वर को छोड़कर सभी जगह बैंक बंद) शनिवार, (महीने का चौथा शनिवार)
26 दिसंबर – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
26 दिसंबर – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
27 दिसंबर – क्रिसमस सेलिब्रेशन (आइज़ोल में बैंक बंद)
30 दिसंबर – यू किआंग नांगबाह (शिलॉन्ग में बैंक बंद)
31 दिसंबर – न्यू ईयर्स इवनिंग (आइज़ोल में बैंक बंद)

Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।