(India)
कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट को लेकर पूरी दुनिया में डर का माहौल है. केंद्र सरकार भी इसे लेकर पूरी तरह अलर्ट मोड में है. हालांकि भारत में ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामलों की पुष्टि ना हुई हो लेकिन इसे लेकर मोदी सरकार किसी भी तरह ढिलाई नहीं बरतना चाहती है. ओमिक्रॉन वेरिएंट की दहशत के बीच आज केंद्र सरकार राज्यों के साथ एक अहम बैठक करने वाली है. केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ बैठक कर कोरोना के हालातों की समीक्षा करेंगे.
Digital Desk: Firoz Khan
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।