(Aligarh, Aligarh)
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के छर्रा इलाके में स्थित निहाल सिंह इंटर कॉलेज में में उस समय हड़कंप मच गया जब एक कक्षा में तेंदुआ घुस गया. इससे बच्चों के बीच भगदड़ मच गई और वो बाहर भागने लगे. जब तक ये समझ आता कि तेंदुआ कहाँ पर है इतने में उसने एक छात्र पर हमला कर दिया और उसे काफी चोट भी आई हैं. हालांकि वन विभाग और आगरा से आई वाइल्ड लाइफ टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. वहीं, लगभग 9 घंटे बाद कहीं जाकर तेंदुए को काबू किया जा सका. साथ वन विभाग के अधिकारी तेंदुए के नरौरा व गंगा किनारे वन क्षेत्र से आने की संभावना जता रहे हैं.
Digital Desk: Firoz Khan
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।