अखिलेश ने योगी सरकार पर साधा निशाना:- नाम बदलने वाली सरकार को जनता बदल देगी
(India) उत्‍तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दलों और नेताओं के बीच सियासी जंग तेज हो गई है। सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत चुनाव प्रचार में झोंक दी है। इसी क्रम में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुंदेलखंड के झांसी में आज विजय रथ यात्रा निकालेंगे. इससे पहले यहां अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा. अखिलेश यादव ने कहा, ये नाम बदलने वाले लोगों को जनता बदल देगी. बदलाव होगा. लहर चली है. जनता लहर की ओर चल रही है. इस सरकार ने पुलिस के माध्यम से अन्याय aकराया है. इसकी कल्पना नहीं कर सकते. जाति धर्म के आधार पर भेदभाव किया गया. इस बार भाजपा को सफाया हो जाएगा.

अखिलेश यादव ने कहा, बुंदेलखंड की जनता ने भाजपा को जमकर वोट दिए थे. लेकिन उन्हें बदले में कुछ नहीं मिला. डबल इंजन की सरकार ने बुंदेलखंड के लिए कुछ नहीं किया. उल्टा जो काम पिछली सरकार ने चलाए थे, उन्हें भी बंद कर दिया. 

Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।