(India)
पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और सभी राजनितिक पार्टीयों ने चुनाव प्रचार की तैयारियां शुरू कर ली हैं. कई नेताओं का दूसरी पार्टी में आने-जाने का सिलसिला अब शुरू हो चुका है। अपने कुनबे को और मजबूत करने की कोशिश में कांग्रेस ने एक मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को अपनी पार्टी में शामिल कराया है। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला शुक्रवार को चंडीगढ़ में राज्य के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो गए। सिद्धू मूसेवाला काफी युवा हैं. वह 28 साल के हैं. यूट्यूब पर उनके पंजाबी गाने लाखों लोग देखते-सुनते हैं. यहां बताना जरूरी होगा कि अमरिंदर सरकार में मूसेवाला पर गन कल्चर को बढ़ावा देने का आरोप भी लग चुका है।
Digital Desk: Firoz Khan
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।