गृह मंत्री अमित शाह का 4 दिसंबर से दो दिवसीय राजस्थान दौरा, भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात BSF के जवानों से करेंगे मुलाकात
(India) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 4 दिसंबर को अपने दो दिवसीय दौरे के लिए राजस्थान जाएंगे और क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों से मुलाकात करेंगे. शाह की जैसलमेर यात्रा पहली बार वहां मनाए जा रहे बीएसएफ के 57वें स्थापना दिवस समारोह के तहत हो रही है. बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स का 57वां स्थापना दिवस इस बार दिल्ली से बाहर जैसलमेर में आयोजित होने जा रहा है.

सूत्रों ने बताया कि शाह चार दिसंबर को जैसलमेर पहुंचकर देश की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा की समीक्षा करेंगे और बीएसएफ जवानों द्वारा रात में की जा रही गश्त पर करीब से नजर रखेंगे. वह क्षेत्र में एक सीमा चौकी पर बीएसएफ जवानों के साथ एक रात भी बिताएंगे. यह पहला मौका होगा जब गृह मंत्री सीमा के पास बीएसएफ जवानों के साथ रात बिताएंगे.


Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।