(India)
भारत में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। जानकारी के अनुसार दक्षिण अफ्रीका से गुजरात के जामनगर में लौटा मे शख्स कोरोना के नए वेरिएंट से संक्रमित मिला है. ये शख्स दो दिन पहले ही दक्षिण अफ्रीका से गुजरात लौटा था. एयरपोर्ट पर जांच में पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद मरीज का सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया था. अब उसकी रिपोर्ट से साफ हो गया है कि ओमिक्रॉन से संक्रमित है. भारत में ओमिक्रॉन का यह तीसरा मामला है. इससे पहले गुरूवार को कर्नाटक में नए वेरिएंट के दो केस मिले थे।
Digital Desk: Firoz Khan
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।