'' देश ने खोया सच्चा देशभक्त'',सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक
(India)

तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हैलिकॉप्टर क्रैश मामले में सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी सहित 13 लोगों की मौत हो गई.जबकि एक गंभीर घायल का उपचार जारी है.वायुसेना ने सभी की मौत की पुष्टी की है.बता दें कि सीडीएस जनरल बिपिन रावत उनकी पत्नी और शीर्ष सैन्य अधिकारियों को लेकर एक सैन्य हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया.जिसमें कुल 14 लोग सवार थे.हेलिकॉप्टर ने सुलूर वायुसेना स्टेशन से उड़ान भरी थी.वायुसेना ने ट्वीट कर बताया कि ‘वायुसेना का एमआई 17 वी-5 हेलिकॉप्टर में सीडीएस जनरल बिपिन रावत सवार थे.उसका तमिलनाडु के कून्नर के पास एक्सीडेंट हो गया है जिसके बाद घटनास्थल से बरामद शवों को सैन्य अस्पताल ले जाया गया है.और घायलों को अस्पताल पहुंचा...इधर, वायुसेना ने हादसे का कारण जानने के लिए जांच के आदेश दे दिए हैं हेलिकॉप्टर में सवार लोगों की सूची भी सामने आई है...इनमें सीडीएस जनरल बिपिन रावत के अलावा उनकी पत्नी मधुलिका रावत, ब्रिगेडियर एलएस लिड्डर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, नायक गुरसेवक सिंह, नायक जितेंद्र कुमार, लांसनायक विवेक कुमार, लांसनायक बी साईं तेजा और हवलदार सतपाल सवार थे.

Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।