वेलिंगटन में जनरल रावत को दी गई श्रद्धांजलि, जनरल रावत की मौत पर आज संसद में रक्षा मंत्री ने दिया बयान
(India) तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार को हेलिकॉप्टर दुर्घटना में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य रक्षा कर्मियों की मौत हो गई। सीडीएस वेलिंगटन के डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज में लेक्चर देने जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। हेलिकॉप्टर लैंडिंग से कुछ मिनट पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सोशल मीडिया एक हेलीकॉप्टर का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो हादसे से पहले का है। इसमें हेलीकॉप्टर अच्छी तरह से उड़ता हुआ दिख रहा है।

Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।