कुन्नर हैलिकॉप्टर हादसा मामला,सीएम गहलोत ने की झुंझुनू के शहीद कुलदीप सिंह के परिवार को एक करोड़ रूपए देने की घोषणा
(India)
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बड़ी घोषणा
शहीद कुलदीप सिंह के परिवार को एक करोड़ रुपए देने की घोषणा
झुंझुनू के घरड़ाना खुर्द गांव का था रहने वाला था शहीद
कुन्नूर में हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हुए थे स्क्वॉड्रन लीडर कुलदीप सिंह
इस हादसे में झुंझुनूं के लाल को-पायलट स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप सिंह राव (Kuldeep Singh Rao) भी शहीद हो गए. घरड़ाना खुर्द में हादसे के बाद शोक की लहर है. कुलदीप सिंह राव ग्रुप कैप्टन पीएस चौहान के साथ हैलिकॉप्टर को उड़ा रहे थे.कुलदीप घरड़ाना खुर्द गांव के रहने वाले थे. दो साल पहले शादी हुई थी. उनके पिता भी एक्स नेवी अफसर रह चुके हैं. उनकी बहन भी नेवी में ही डिप्टी कमांडेंट है. पूरे गांव में गम का माहौल है.

Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।