सतह से सतह मार करने वाली कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल प्रलय का बुधवार को ओडिशा तट से सफल परीक्षण किया गया। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट आर्गनाइजेशन के मुताबिक यह मिसाइल 150 किमी से 500 किमी तक के टारगेट को आसानी से तबाह कर सकती है DRDO द्वारा विकसित यह ठोस-ईंधन, बैटलफील्ड मिसाइल भारतीय बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम के पृथ्वी डिफेंस व्हीकल पर आधारित है। इस मिसाइल को इस तरह से बनाया गया है कि यह दूसरे शॉर्ट रेंज बैलेस्टिक मिसाइलों की तुलना में ज्यादा घातक है। यह अपने हमले को सटीक निशाने के साथ-साथ ध्वस्त करने में पूरी तरह कामयाब होगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस सफलता के लिए डीआरडीओ के वैज्ञानिकों को बधाई दी है।
Digital Desk: Firoz Khan
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।