रक्षामंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को लखनऊ आ रहे हैं। लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि रक्षामंत्री 25 को शाम 05:35 बजे लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से सीधे दिलकुशा आवास जाएंगे। 26 को प्रातः 11:10 बजे दिलकुशा आवास से अमौसी मेट्रो स्टेशन के निकट डीआरडीओ साइट के लिए रवाना होंगे। प्रातः 11:30 से वहां आयोजित रक्षा प्रौद्योगिकी और परीक्षण केंद्र एवं ब्रह्मोस मिसाइल निर्माण केंद्र के शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम के उपरांत वहां से अपराह्न 12:45 बजे लखनऊ एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे,ब्रह्मोस मिसाइल निर्माण केंद्र के शिलान्यास कार्यक्रम में होंगे शामिल
Digital Desk: Firoz Khan
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।