(India)
दिल्ली में बढ़ते कोरोना खतरे के बीच रेजिडेंट डॉक्टरों (Resident Doctors) ने अपनी हड़ताल खत्म करने का एलान कर दिया है. दोपहर 12 बजे के बाद हड़ताल पूरी तरह से खत्म हो जाएगी. 27 नवंबर को प्रदर्शन शुरू किया था क्योंकि NEET कॉउंसलिंग में देरी हुई. NEET काउंसलिंग में हो रही देरी को लेकर रेजिडेंट डॉक्टरों के प्रदर्शन ने सोमवार को उस वक्त तूल पकड़ लिया जब दिल्ली पुलिस और प्रदर्शनकारी डॉक्टरों के बीच झड़प हो गई, जिसमें कई लोग घायल हुए. दिल्ली डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर मनीष ने कहा है कि मंत्री जी से मुलाकात के बाद उन्हें आश्वासन मिला और उसके बाद हड़ताल वापस लेने का फैसला लिया गया है.
Digital Desk: Firoz Khan
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।