गुजरात के सूरत में जहरीली गैस से कई लोगों की मौत हो गई। इनमें नजदीक की एक प्रिटिंग मिल के श्रमिक और मजदूर शामिल हैं। 25 से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा आज तड़के सचिन इलाके में हुआ। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंचा है। फिलहाल सभी प्रभावितों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया है। प्रिटिंग मिल के प्रोडक्शन मैनेजर का दावा है कि मिल के बाहर केमिकल से भरा टैंकर खड़ा था। इसका पाइप ड्रैनेज लाइन में डाला गया था। इससे निकले कैमिकल में हुए रिएक्शन के कारण गैस बनी और आसपास फैल गई।
Digital Desk: Firoz Khan
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।