आज राष्ट्रीय युवा दिवस है.युवाओं के सबसे बड़े प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद के जन्म-दिवस 12 जनवरी को हर वर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाया जाता है. 2022 के राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से आयोजित किए जा रहे 25वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे इसके साथ ही पीएम राष्ट्र को संबोधित भी करेंगे.... राष्ट्रीय युवा महोत्सव का थीम ‘सक्षम युवा - सशक्त युवा’ घोषित किया गया है....... इस अवसर पर भारत के हर जिले में युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करना, प्रज्वलित करना, एकजुट करना और सक्रिय करना के उद्देश्यों से कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा
Digital Desk: Firoz Khan
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।