देश में बेकाबू होता कोरोना,पिछले 24 घंटे में 1 लाख 93 हजार नए केस,केंद्र की राज्यों को चिट्ठी
(India)

देश में जारी तीसरी कोरोना लहर के बीच केंद्र सरकार ने सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया है कि वो मेडिकल ऑक्सीजन का कम से कम 48 घंटे का बफर स्टॉक रखें..इसके साथ ही ऑक्सीजन कंट्रोल रूम भी फिर से मजबूत करने को कहा....केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से कहा कि उभरते हालात को देखते हुए तत्काल कदम उठाने की जरूरत है...सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर मेडिकल ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाना चाहिए...राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने इस बारे में पत्र लिखा है....उन्होंने कहा कि राज्य अपनी मेडिकल ऑक्सीजन सेवाओं और सुविधाओं का आकलन करें....यह उपलब्ध कराने वाले निजी संस्थानों की क्षमताओं का भी आकलन किया जाना चाहिए...पीक के समय मांग बढ़ने पर आपूर्ति बढ़ाने की रणनीति भी तैयार की जाए

Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।