यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस और प्रशासन सख्त हो गया है...वहीं, झांसी में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है... वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीणा के निर्देशन पुलिस ने इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार विक्रम उर्फ किशन निवासी ग्राम गामरी थाना कंचनपुर जिला धौलपुर राजस्थान को पनारी रोड से परेछा जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ नाबालिग किशोरी के अपहरण और बलात्कार का मुकदमा वर्ष 2019 में कायम कराया था...जिसके बाद से वह लगातार फरार चल रहा था। जिसपर एसएसपी ने फरार आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। आरोपी के कब्जे अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं।
Digital Desk: Firoz Khan
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।