भारत ने गुरुवार को बालासोर में ओडिशा के तट से दूर ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के एक नए वेरिएंट का सफल परीक्षण किया. इस मिसाइल को नई टेक्नोलॉजी से लैस किया गया था, जो परीक्षण के बाद सफलतापूर्वक सिद्ध हो गई. रक्षा सूत्रों ने इसकी जानकारी दी. भारत लगातार ब्रह्मोस मिसाइल के नए-नए वेरिएंट का परीक्षण कर रहा है. ये परीक्षण ऐसे समय पर हो रहा है, जब पाकिस्तान और चीन के साथ सीमा पर तनाव बरकरार है....ब्रह्मोस की गिनती 21वीं सदी की सबसे खतरनाक मिसाइलों में होती है, जो एक सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है. ये मिसाइल 4300 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दुश्मन के ठिकाने को तबाह कर सकती है...साथ ही 400 किलोमीटर की रेंज में दुश्मन को निशाना बना सकती है...इससे पहले 11 जनवरी को आधुनिक सुपरसोनिक ब्रह्मोस मिसाइल के नए वेरिएंट का भारतीय नौसेना के गुप्त तरीके से निर्देशित मिसाइल विध्वंसक पोत से सफल परीक्षण-प्रक्षेपण किया था...
Digital Desk: Firoz Khan
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।