(India)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज विभिन्न जिलों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संवाद करेंगे.... प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि प्रधानमंत्री जिलों में सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की प्रगति और वर्तमान स्थिति के बारे में फीडबैक लेंगे..... इससे सरकारी योजनाओं की समीक्षा करने और चुनौतियों का पता लगाने में मदद मिलेगी...... पीएमओ के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार ने देश भर में विकास और विकास में विषमता को दूर करने के लिए लगातार कई कदम उठाए हैं..... ये कदम सभी नागरिकों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने और सभी के लिए समावेशी विकास सुनिश्चित करने की सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप हैं...
Digital Desk: Firoz Khan
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।