(India)
भारतीय जनता पार्टी की अगुआई वाले नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस में शामिल अपना दल ने रामपुर की स्वार सीट से हैदर अली खान को टिकट दिया है। विधानसभा चुनाव में हैदर आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम से मुकाबला करेंगे। 2014 के बाद यह पहली बार है जब BJP गठबंधन ने किसी मुस्लिम प्रत्याशी को टिकट दिया है। हैदर अली खान कांग्रेस की दिग्गज नेता नूर बानो के पोते हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई ब्रिटेन से की है। वे एसेक्स यूनिवर्सिटी से स्नातक हैं। अब वे राजनीतिक मैदान में उतरे हैं। इसके साथ ही वे भगवा खेमे से उतरने वाले पहले उम्मीदवार बन गए हैं। कांग्रेस की ओर से 36 वर्षीय हैदर अली को 13 जनवरी को उम्मीदवार घोषित किया गया था। हालांकि, उन्होंने कांग्रेस के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। इसके बाद वे अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व वाले अपना दल (एस) में आए और पार्टी ने अब उन्हें अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है।
Digital Desk: Firoz Khan
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।