पंजाब में कांग्रेस आज अपने मुख्यमंत्री चेहरे का एलान करेगी
(India) पंजाब में कांग्रेस अपने मुख्यमंत्री चेहरे का एलान करेगी, नवजोत सिंह सिद्धू और सीएम चन्नी के बीच में से किसी एक को चुनना है. राहुल ने कहा, ‘’सीएम चेहरे का एलान तो होगा लेकिन कार्यकर्ताओं से पूछकर. साथ में ये भी नसीहत भी दी कि सिद्धू और चन्नी में से जो भी चुनाव में पार्टी का नेतृत्व करेगा, उसकी पूरी मदद दूसरे को करनी होगी.’’ सिद्धू और कैप्टन में झगड़े के बाद कांग्रेस ने दलित चेहरे को सीएम बनाकर पंजाब में नई राजनीति का एलान किया था, लेकिन अब फिर से सिद्धू की दावेदारी ने कांग्रेस को परेशानी में डाल दिया है और इसे विपक्ष भी जमकर भुना रहा है.

Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।