(India)
यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारत सरकार ने अपनी मुहिम तेज कर दी है. रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में रूस लगातार आक्रमक हो रहा है. कल रात से ही यूक्रेन की राजधानी कीव पर मिसाइल दागे जा रहे हैं. खतरे को देखते हुए भारतीय दूतावास ने सभी भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की है. एडवाइजरी में सभी भारतीयों को आज ही कीव खाली करने के निर्देश दिए गए हैं. उनसे कहा गया है जिसे जो साधन मिले, वो लेकर कीव खाली कर दे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीयों को वापस लाने के लिए वायुसेना को निर्देश दिए हैं. आज मंगलवार से वायुसेना के कई सी-17 विमान को भी लगाया जाएगा. ये विमान भारत से यूक्रेन राहत सामग्री भी लेकर जाएंगे. यूक्रेन से अब तक 2016 भारतीय वापस लौट चुके हैं. आज भी कई भारतीय छात्रों की वतन वापसी होने वाली है.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।