फैमिली बैकग्राउंड के बारे में न करें ज्यादा पूछताछ
फर्स्ट डेट शादी करने का पास नहीं है, इसलिए कभी भी पहली मुलाकात पर ही फैमिली बैकग्राउंड या घर- परिवार के बारे में ज्यादा पूछताछ न करें। ऐसा करने से कभी-कभी लोग आपको छोटी सोच या पुराने ख्यालोंं वाला इंसान समझ सकते हैं।
सैलेरी न पूछें
वर्क प्रोफाइल, जॉब पूछना आम बात है। यह बात करने की शुरुआत हो सकती है लेकिन किसी से पहली ही मुलाकात में सैलेरी के बारे में न पूछें। ऐसा करने से क्लियर मैसेज यह जाता है कि आप किसी को उसकी सैलेरी से जज कर रहे हैं।
एक्स या ब्रेकअप
अगर कोई अपने आप अपने एक्स से जुड़ी स्टोरी या ब्रेकअप स्टोरी बता रहा है, तो उसे ध्यान से सुन लें लेकिन कभी भी खुद से इन चीजों का जिक्र न करें। ऐसा करने से आपकी फर्स्ट डेट खराब हो सकती है।
किसी पॉलिटिकल मुद्दे पर बहस न करें
राजनीति के मामले में सभी की अपनी विचारधारा है। कभी-कभी ऐसा होता है कि छोटी-सी बात पर बहस शुरू हो जाती है इसलिए आपको कम से कम फर्स्ट डेट पर तो इससे बचना ही चाहिए। इससे आपकी इमेज राजनीति करने वाले इंसान के रूप में बन सकती है. माहौल को नेगेटिव न बनने दें।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।