भारत ने रियूजेबल हाइब्रिड रॉकेट 'आरएचयूएमआई-वन' लॉन्च किया
(India) भारत ने शनिवार को तमिलनाडु के महाबलीपुरम में अपना पहला रीयूजेबल हाइब्रिड रॉकेट 'आरएचयूएमआई-वन' लॉन्च किया। मिशन रूमी के तहत इस रॉकेट को तमिलनाडु के स्टार्ट-अप स्पेस जोन इंडिया ने मार्टिन ग्रुप की मदद से विकसित किया है। इसे चेन्नई के टीटीडीसी ग्राउंड से लॉन्च किया गया। यह रीयूजेबल हाइब्रिड रॉकेट तीन क्यूब सैटेलाइट और 50 पीआईसीओ सैटेलाइट लॉन्च करेगा। इस रॉकेट की ऊंचाई 3.50 मीटर और आसमान में इसकी रेंज 80 किलोमीटर है। रीयूजेबल रॉकेट से एक ही रॉकेट का इस्तेमाल कर कई बार सैटेलाइट लॉन्च किए जा सकते हैं, जिससे लागत कम हो सकती है।RHUMI रॉकेट एक सामान्य ईंधन-आधारित हाइब्रिड मोटर और विद्युत रूप से ट्रिगर किए गए पैराशूट डिप्लॉयर से सुसज्जित है, RHUMI 100% पायरोटेक्निक-मुक्त और 0% TNT है। मिशन RHUMI का नेतृत्व स्पेस ज़ोन के संस्थापक आनंद मेगालिंगम और इसरो सैटेलाइट सेंटर (ISAC) के पूर्व निदेशक डॉ. आनंद मेगालिंगम कर रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।