इस वर्ष 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा में कुल 1,43,581 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिसमें से 1,38,666 छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए। इनमें से 53,201 छात्र उत्तीर्ण घोषित किए गए, जिससे कुल पास प्रतिशत 38.36% रहा।
लड़कियों ने इस बार भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए 41.35% की सफलता दर दर्ज की, जबकि लड़कों का परिणाम 36.79% रहा। इस तरह छात्राओं ने लड़कों की तुलना में 4.56% बेहतर प्रदर्शन किया।
विदेशों के परीक्षा केंद्रों की बात करें तो 26 देशों में यह परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें 938 छात्रों ने पंजीकरण कराया और 918 शामिल हुए। इनमें से 486 छात्र सफल रहे, जिससे उनका सफलता प्रतिशत 52.94% रहा।
विशेष आवश्यकता वाले छात्रों (CWSN) की श्रेणी में भी भागीदारी देखने को मिली। कुल 278 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें से 273 परीक्षा में शामिल हुए और 137 पास हुए। इस श्रेणी का परिणाम 50.18% रहा।
गौरतलब है कि 15 जुलाई 2025 को देशभर और विदेशों में CBSE की ओर से कुल 67 विषयों की पूरक परीक्षा आयोजित की गई थी। वहीं, मुख्य परीक्षा का परिणाम मई 2025 में जारी किया गया था।
अब रिजल्ट जारी होने के बाद, छात्र 6 अगस्त 2025 से अपने अंकों के सत्यापन, पुनर्मूल्यांकन और उत्तरपुस्तिकाओं की प्रति के लिए आवेदन कर सकेंगे
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।