यह लैब पूरी तरह डिजिटल सिस्टम पर आधारित है, जहां जांच रिपोर्ट मरीजों को SMS और WhatsApp के माध्यम से भेजी जाएगी। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि शुरुआती इलाज भी जल्दी शुरू किया जा सकेगा। राज्य के 1046 अस्पतालों में इस सुविधा को लागू किया गया है, जिनमें जिला अस्पताल से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल दूरस्थ और आदिवासी क्षेत्रों में बेहतर और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करेगी और लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाएगी।
सुकमा के कलेक्टर अमित कुमार ने बताया कि इस सिस्टम से विशेषज्ञों की कमी और तकनीकी समस्याओं के कारण जांच में आने वाली दिक्कतें काफी हद तक दूर होंगी।
स्थानीय लाभार्थियों ने भी इस पहल को राहतभरी बताया और कहा कि अब उन्हें महंगे निजी लैब और लंबी प्रतीक्षा का सामना नहीं करना पड़ेगा।
अटल आरोग्य लैब के शुरू होने से छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाएं अधिक तेज, सटीक और सुलभ बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।