यह दुर्घटना गुरुवार शाम उस समय हुई जब 29 यात्रियों और 2 क्रू मेंबर्स को लेकर जा रही क्रूज नाव अचानक आए तूफान और तेज हवाओं के कारण पलट गई।
मध्य प्रदेश पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने बताया कि लापता लोगों की तलाश के लिए सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगातार अभियान चला रही हैं। उन्होंने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद घटना की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
राज्य पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि नाव को निकालने के लिए हाइड्रोलिक क्रेन की मदद ली जा रही है और सर्च ऑपरेशन रातभर जारी रहा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज हवाओं के कारण पानी में उथल-पुथल बढ़ गई थी, जिससे यात्री घबरा गए थे और नाव को किनारे ले जाने की मांग कर रहे थे, लेकिन चालक दल स्थिति संभाल नहीं सका और नाव पलट गई।
स्थानीय लोगों ने लाइफ जैकेट पहने कुछ यात्रियों को रस्सियों की मदद से बचाने में भी सहायता की थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।