प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 133वें एपिसोड में इस उपलब्धि का उल्लेख करते हुए छत्तीसगढ़ के संरक्षण प्रयासों की सराहना की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह राज्य के लिए गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री ने काले हिरणों के संरक्षण और संवर्धन को राष्ट्रीय मंच पर सराहा है।
वन विभाग के अनुसार, 1970 के बाद काले हिरण लगभग विलुप्त हो गए थे, लेकिन वर्षों की मेहनत, वैज्ञानिक प्रबंधन और स्थानीय समुदाय की भागीदारी से इनकी संख्या अब बढ़कर करीब 200 तक पहुंच गई है।
वन अधिकारियों का कहना है कि लगातार संरक्षण प्रयासों और बेहतर निगरानी के कारण बारनवापारा में वन्यजीवों का संतुलन फिर से बहाल हो रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।