जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार दोपहर करीब 1 बजे काशीराम रिहायशी कॉलोनी में हुई, जब पांच किशोर रील बनाने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ गए थे। नीचे उतरते समय सीढ़ी टूट गई, जिससे तीन किशोर नीचे गिर गए, जबकि दो टंकी पर ही फंस गए।
घटना की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया, वहीं SDRF की टीम को भी गोरखपुर से बुलाया गया, लेकिन खराब मौसम के कारण शुरुआती प्रयास सफल नहीं हो सके।
इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय के हस्तक्षेप पर रविवार सुबह करीब 5:30 बजे भारतीय वायु सेना का Mi-17 हेलिकॉप्टर मौके पर पहुंचा और सफलतापूर्वक दोनों फंसे किशोरों को एयरलिफ्ट कर गोरखपुर भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।
जिलाधिकारी ने इस सफल रेस्क्यू के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय और भारतीय वायु सेना का आभार जताया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।