यूपी में शिक्षा मित्रों को बड़ी राहत मानदेय बढ़कर 18000 रुपये हुआ
(Bansgaon, Gorakhpur) उत्तर प्रदेश में शिक्षा मित्रों को बड़ी राहत देते हुए राज्य सरकार ने उनका मानदेय बढ़ाकर 18,000 रुपये कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में इसका ऐलान किया और शिक्षामित्रों को प्रतीकात्मक चेक भी सौंपे।

सरकार के इस फैसले से करीब 1.43 लाख शिक्षा मित्रों को फायदा होगा। पहले उन्हें 10,000 रुपये प्रतिमाह मिलते थे, जिसे बढ़ाकर अब 18,000 रुपये कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बढ़ा हुआ मानदेय अप्रैल महीने से ही लागू कर दिया गया है। उन्होंने इसे शिक्षामित्रों के सम्मान और उनके योगदान की सराहना से जोड़ते हुए अहम फैसला बताया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण भी किया और व्यवस्थाओं की सराहना की।

मानदेय में बढ़ोतरी के बाद शिक्षामित्रों में खुशी का माहौल है। कई शिक्षामित्रों ने कहा कि पहले मिलने वाली राशि से परिवार चलाना मुश्किल था, लेकिन अब बढ़ी हुई आय से उन्हें राहत मिलेगी।

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम गोरखपुर के योगीराज बाबा गंभीरनाथ सभागार में संपन्न हुआ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।