इन मोबाइल मेडिकल यूनिट्स को विशेष रूप से उन इलाकों में तैनात किया गया है, जहां विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTGs) निवास करते हैं और स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच सीमित है।
अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत अब तक 5,500 से अधिक मेडिकल कैंप आयोजित किए जा चुके हैं। इन शिविरों में लोगों को प्राथमिक उपचार, स्वास्थ्य जांच, दवाइयां और जरूरी चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है।
सरकार का उद्देश्य दूरस्थ आदिवासी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाकर उनके जीवन स्तर में सुधार लाना और बुनियादी चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करना है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।