अधिकारियों के अनुसार, मृतकों की पहचान कान्हा (22), महक (19), रिया (17) और विक्की (11) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पीएसी और स्थानीय गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया।
अपर जिलाधिकारी शुभांगी शुक्ला ने बताया कि अभियान के दौरान पहले कान्हा, महक और रिया को नदी से बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, विक्की की तलाश के लिए करीब छह घंटे तक लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसके बाद उसका शव भी बरामद कर लिया गया।
घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से नदी और गहरे जल क्षेत्रों में सावधानी बरतने की अपील की है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।