पुलिस के अनुसार, निजी लग्जरी बस अहमदाबाद से राजकोट जा रही थी। देर रात करीब 1:30 बजे बस आगे चल रहे डामर (कोलतार) से भरे टैंकर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में तुरंत भीषण आग लग गई।
अधिकारियों ने बताया कि बस में करीब 40 यात्री सवार थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, हालांकि कई यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
उप-जिलाधिकारी एच.टी. मकवाना के मुताबिक, हादसे में चार यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि 10 लोग झुलस गए। घायलों को इलाज के लिए राजकोट सिविल अस्पताल भेजा गया है। वहीं मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए चोटिला अस्पताल पहुंचाए गए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।