DMRC ने शुरू की हाइड्रोजन शटल बस सेवा, सेंट्रल विस्टा कनेक्टिविटी होगी मजबूत
(DELHI, DELHI) दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने शुक्रवार को राजधानी दिल्ली के सेंट्रल विस्टा क्षेत्र में हाइड्रोजन से चलने वाली शटल बस सेवा की शुरुआत की। इस पहल का उद्देश्य सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देना, हरित ऊर्जा को प्रोत्साहित करना और ईंधन खपत को कम करना है।

यह नई शटल सेवा सेंट्रल विस्टा क्षेत्र में केंद्रीय सचिवालय, सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशन और अन्य प्रमुख सरकारी कार्यालयों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।

DMRC अधिकारी निखिलेश के अनुसार, इस रूट पर दो हाइड्रोजन पावर्ड बसें संचालित की जा रही हैं, जिनमें से एक बस क्लॉकवाइज और दूसरी एंटी-क्लॉकवाइज दिशा में चलती है। उन्होंने बताया कि बस सेवा सुबह 8:30 बजे से शुरू होती है और हर 30 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध रहती है, जबकि शाम की सेवा 3:30 बजे से शुरू होती है।

किराए की बात करें तो यह दूरी के आधार पर 10 रुपये से 15 रुपये के बीच तय किया गया है।

इन बसों में 35 यात्रियों के बैठने की क्षमता है और सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे और जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम भी लगाए गए हैं। यह सेवा सप्ताह में पांच दिन (शनिवार और रविवार को छोड़कर) संचालित होगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।